Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रेजा हमाल संघ

कुरुद मंडी में धान खरीद का शुभारंभ: 10,257 बोरे की आवक

कुरुद मंडी में धान खरीद का शुभारंभ: 10,257 बोरे की आवक

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 18 नवंबर (हि.स.) – कृषि उपज मंडी कुरुद में बुधवार को शुभ मुहूर्त और विधि-विधान के साथ धान खरीद का शुभारंभ हुआ। सुबह 10:30 बजे मंडी परिसर में पूजा‑अर्चना कर किसानों और व्यापारियों को प्रसाद वितरित किया गया। मंडी अधिकारियों एवं व्यापारियों ने किसानों का मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया, जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। खरीदी के पहले ही दिन मंडी में किसानों का उत्साह देखने को मिला और 10,257 बोरे से अधिक धान की आवक दर्ज की गई। नीलामी में पतला धान 3,500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के भाव पर बिका, जिससे किसानों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर मंडी सचिव राजकुमार रात्रे ने कहा कि मंडी में किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि किसी काे कोई समस्या हो तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। मंडी में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर ...