Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप

वाराणसी में 29 नवंबर से नौ दिसंबर तक होगी राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप, विजेताओं को मिलेंगे तीस लाख रुपए के पुरस्कार

वाराणसी में 29 नवंबर से नौ दिसंबर तक होगी राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप, विजेताओं को मिलेंगे तीस लाख रुपए के पुरस्कार

खेल
वाराणसी, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के सचिव ए. के. रायजादा और आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने आज रामकटोरा स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने बताया कि 63वीं सेठ एम आर जैपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 29 नवंबर से नौ दिसंबर 2026 तक वाराणसी के सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैंपस में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और वाराणसी शतरंज संघ के संयुक्त सहयोग से, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में हो रही है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है, जिसके विजेताओं को इनाम में तीस लाख रुपए की धनराशि मिलेगी। पत्रकार वार्ता में बताया गया कि यह ग्यारह दिवसीय विशाल आयोजन प्रधानमंत...