Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण

अमित शाह करेंगे सीमा पार आतंकवाद पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन

अमित शाह करेंगे सीमा पार आतंकवाद पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अमित शाह गुरुवार को राजधानी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा आयोजित किया गया है और इस वर्ष का मुख्य विषय सीमा पार आतंकवाद है। इस मंच पर सुरक्षा एजेंसियों, जांचकर्ताओं और विभिन्न विशेषज्ञों के बीच उभरते आतंकवादी खतरों और उनका मुकाबला करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी। गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गये बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता” नीति के अनुरूप यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य देश में सामूहिक कार्रवाई को सुदृढ़ करना और विभिन्न सुरक्षा संगठनों के बीच तालमेल बढ़ाना है। प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह सम्मेलन अब तक सुरक्षा एजेंसियों, जांच इकाइयों और तकनीकी‑कानूनी‑फ़ॉरेंसिक विशेषज्ञों के बीच ...