Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रामपुर (गोरखपुर)

जबलपुर में तेज़ रफ्तार ट्रक से तीन मौतें, पांच लोगों को कुचला

जबलपुर में तेज़ रफ्तार ट्रक से तीन मौतें, पांच लोगों को कुचला

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में, गुरुवार के तड़के एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क के बाहर अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू ढाबे के संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारी और फिर लोगों को रौंदते हुए कुछ दूर जाकर पलट गया। घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 3 बजे सोनू ढाबे के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, मक्का से भरा ट्रक (एमपी 20 एचबी 1200) शहपुरा की ओर से जबलपुर आ रहा था। उस समय ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे, जबकि कुछ ठंड से बचने के लिए बाहर अलाव ताप रहे थे। तभी तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया। इसके बाद वहाँ मौजूद लोगों को कुचलते हुए पलट गया। सब ...