Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रामगंज

अमेठी : थाना से थोड़ी घर में 90 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी : थाना से थोड़ी घर में 90 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अपराध
अमेठी, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चोरों का हौसला इतना उँचा हो गया है कि अब थाना के आसपास भी घर सुरक्षित नहीं रह पाते। रामगंज थाना से मात्र 200 मीटर दूर स्थित भादर गांव में बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लगभग 90 लाख रुपये की सोने‑चांदी के जेवरात, हीरे और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल हटाकर अंदर प्रवेश किया और तीन अलमारियों के ताले तोड़ कर कीमती सामान ले गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम सभा भादर निवासी राजेश कुमार सिंह, जो अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर हैं, पिछले 20 दिनों से अपने इलाज के सिलसिले में लखनऊ में पत्नी के साथ रह रहे थे। उसी दौरान सोमवार की शाम को उनके भाई ने फोन करके बताया कि घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल निकाल दी गई है। इस सूचना पर राजेश कुमार सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मंगलवार की सुब...