Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राज भाटिया

महिला को मदद का झांसा देकर जेवर ठगने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार

महिला को मदद का झांसा देकर जेवर ठगने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार

अपराध
कौशांबी, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में महिला को मदद का झांसा देकर सोने की चेन व कान की बाली ठगने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से ठगे गए आभूषण, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गये। थाना प्रभारी दिल्लीप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को नीरज वर्मा की पत्नी वैदेही ज्योति ने मंझनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि वह मंझनपुर चौराहे से जिला अस्पताल की ओर दवा लेने जा रही थीं, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने मदद माँगने के बहाने उनका झांसा ले लिया और उनके पहने हुए सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की सहायता से आरोपियों की तलाशी शुरू की। सूचना मिलने पर बुधवार को दोनों अभियुक्तों को गिर...