Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 1 करोड़ 83 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 1 करोड़ 83 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र विकास का पर्याय बनकर निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी संभव नहीं है। जनता का अभूतपूर्व उत्साह और प्रगाढ़ विश्वास ही हमें जनसेवा एवं क्षेत्र के नवनिर्माण की ऊर्जा प्रदान करता है। जब क्षेत्र में सतत विकास कार्य संपादित होते हैं, तो नागरिकों की अपेक्षाएँ बढ़ना स्वाभाविक है और उन अपेक्षाओं को पूर्ण करना ही हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है। जनसुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र को प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर रखना हमारी प्राथमिकताएँ में शामिल है। राज्यमंत्री गौर मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 60 में आयोजित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन समारोह संबोधित कर रही थी। उन्होंने वार्ड 60 अंतर्गत कु...