Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: योगेश पेनकर

आईएसपीएल सीजन-4 के लिए बेंगलुरु स्ट्राइकर्स तैयार, ऋतिक रोशन को टीम से खिताब जीतने की उम्मीद

आईएसपीएल सीजन-4 के लिए बेंगलुरु स्ट्राइकर्स तैयार, ऋतिक रोशन को टीम से खिताब जीतने की उम्मीद

खेल
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के चौथे सीजन के लिए बेंगलुरु स्ट्राइकर्स पूरी तरह तैयार है। टीम के मालिक ऋतिक रोशन ने खिलाड़ियों को बेहतरीन बताते हुए भरोसा जताया कि इस बार बेंगलुरु स्ट्राइकर्स के पास खिताब जीतने का मजबूत मौका है। बेंगलुरु स्ट्राइकर्स ने खिलाड़ियों की नीलामी के बाद 18 सदस्यीय नई टीम तैयार की है। टीम ने सभी विभागों में मजबूती लाने पर ध्यान दिया है, जिसमें योगेश पेनकर और सुमीत ढेकाले जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा टीम में गौरेश नागवेकर, फिरोज शेख, जैद खान, जिग्नेश पटेल और मयूर वाघमारे जैसे खिलाड़ी भी हैं। नई टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के अच्छे विकल्प मौजूद हैं। पिछले सीजन में शीर्ष पांच टीमों में जगह बनाने वाली बेंगलुरु स्ट्राइकर्स इस बार अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी। टीम का लक्ष्य खिताब की...