Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मोहम्मद इस्माइल मंसूर

पीयूष गोयल ने मिस्र की इन्फिनिटी एनर्जी के साथ वाहन निर्माण और सहयोग पर चर्चा की

पीयूष गोयल ने मिस्र की इन्फिनिटी एनर्जी के साथ वाहन निर्माण और सहयोग पर चर्चा की

आर्थिक
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने काहिरा में इन्फिनिटी एनर्जी के चेयरमैन मोहम्मद इस्माइल मंसूर से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों ने वाहन निर्माण और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। गोयल ने मंगलवार को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “इन्फिनिटी एनर्जी के चेयरमैन मोहम्मद इस्माइल मंसूर से मुलाकात की और संभावित अवसरों पर चर्चा की। मिस्र के प्रमुख कारोबारियों के बीच भारत के साथ जुड़ाव बढ़ाने में रुचि बढ़ रही है।” इसके बाद, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने इन्फिनिटी एनर्जी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ बातचीत जारी रखी, जिसमें वाहन निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), वाहन कलपुर्जे, वित्तीय प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल भुगतान, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक, भंडारण और आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाया गया। उन्होंने कहा, “हम व...