Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मोनिका ऋषभ देवांगन

हाईस्कूल कोलियारी में उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

हाईस्कूल कोलियारी में उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। हाईस्कूल कोलियारी में शनिवार को बाल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रम रखे गए, जिनमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। मुख्य अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन, सरपंच ज्योति श्यामु सोनकर, तथा प्राचार्य केसी महोबिया शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य केसी महोबिया ने कहा, “बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के प्रति समाज को जागरूक करने का विशेष अवसर है। हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए जहाँ वे भय मुक्त होकर अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।” इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन ने अपने संबोधन में कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके लिए अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देना अनिवार्य है। शिक्षा बौद्धिक विकास करती है, जबकि संस्का...