Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

हाईस्कूल कोलियारी में उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

धमतरी, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। हाईस्कूल कोलियारी में शनिवार को बाल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रम रखे गए, जिनमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। मुख्य अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन, सरपंच ज्योति श्यामु सोनकर, तथा प्राचार्य केसी महोबिया शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य केसी महोबिया ने कहा, “बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के प्रति समाज को जागरूक करने का विशेष अवसर है। हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए जहाँ वे भय मुक्त होकर अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।” इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन ने अपने संबोधन में कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके लिए अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देना अनिवार्य है। शिक्षा बौद्धिक विकास करती है, जबकि संस्कार उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। हमें बाल श्रम, बाल दुर्व्यवहार और शोषण जैसे गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति सजग रहना चाहिए और मिलकर प्रयास करना चाहिए।”

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जहाँ उन्होंने अपनी पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र‑छात्राएँ पूरी उत्सुकता के साथ भाग ले रहे थे, जिससे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर शाला परिवार की ओर से सभी छात्रों को मिठाई वितरित की गई। इस समारोह में व्याख्याता परमेश्वरी सोनवानी, रजनी बाबर, तुलेश गंजीर, बीके तिवारी, रेखा पटेल, स्वाति भोंसले, आरती ध्रुव तथा शाला प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। संचालन कार्य व्याख्याता रेखा पटेल ने कुशलतापूर्वक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *