सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट कहा, आरसीए में महिला कोटे से जुड़ी याचिका पर फैसला लें
नई दिल्ली, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि वह राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में महिलाओं के आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर 7 दिसंबर तक फैसला लेने का प्रयास करे। उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय से यह भी आग्रह किया कि वह अनावश्यक हस्तक्षेप आवेदनों को नजरअंदाज करते हुए 7 दिसंबर को महिला आरक्षण के मुख्य मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करे।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय में कई हस्तक्षेप आवेदन दाखिल होने के कारण 7 दिसंबर को मामले का फैसला होना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने चुनाव परिणाम घोषित करने के संबंध में निर्देश देने का आग्रह किया था।
यह विवाद आरसीए की चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की कथित अनदेखी से जुड़ा है। पूर्व महिला क्रिकेट...
