अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक चार घंटे बाद हटाई गई, 8,000 उड़ानें रद्द
वॉशिंगटन, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिकी हवाई यातायात नियंत्रण के संचार प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को लगभग चार घंटे के लिये सम्पूर्ण देश में सभी उड़ानों को रोकना पड़ा। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सुरक्षा कारणों से सभी हवाई अड्डों पर उड़ानें रोकने का आदेश जारी किया। यह रोक चार घंटे के बाद हटाया गया, परंतु इस अवधि में 8,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं और लगभग 15 लाख यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।
रोक हटाने के बाद भी सामान्य स्थिति पूरी तरह से बहाल नहीं हुई; शनिवार को भी कई हवाई कंपनियों को अतिरिक्त उड़ानें रद्द करनी पड़ी। ट्रंप प्रशासन के प्रवक्ताओं ने कहा कि अब तक इस घटना में किसी साइबर हमले का कोई संकेत नहीं मिला है और यह स्थिति 9/11 जैसी नहीं है।
अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव मार्कवेन मुलिन ने कहा, “देश भर के हवाई अड्डों पर लागू किए गए ग्राउंड स्टॉप के पीछे राष्ट्री...
