Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक चार घंटे बाद हटाई गई, 8,000 उड़ानें रद्द

वॉशिंगटन, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिकी हवाई यातायात नियंत्रण के संचार प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को लगभग चार घंटे के लिये सम्पूर्ण देश में सभी उड़ानों को रोकना पड़ा। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सुरक्षा कारणों से सभी हवाई अड्डों पर उड़ानें रोकने का आदेश जारी किया। यह रोक चार घंटे के बाद हटाया गया, परंतु इस अवधि में 8,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं और लगभग 15 लाख यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।

रोक हटाने के बाद भी सामान्य स्थिति पूरी तरह से बहाल नहीं हुई; शनिवार को भी कई हवाई कंपनियों को अतिरिक्त उड़ानें रद्द करनी पड़ी। ट्रंप प्रशासन के प्रवक्ताओं ने कहा कि अब तक इस घटना में किसी साइबर हमले का कोई संकेत नहीं मिला है और यह स्थिति 9/11 जैसी नहीं है।

अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव मार्कवेन मुलिन ने कहा, “देश भर के हवाई अड्डों पर लागू किए गए ग्राउंड स्टॉप के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई खतरा नहीं पाया गया है। यह समस्या संचार प्रणाली में आई बाधा के कारण उत्पन्न हुई है।” उन्होंने यात्रियों और उनके परिवारों को सुरक्षा के प्रति पूर्ण भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

यह उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद यह दूसरा अवसर है जब अमेरिका में एक साथ व्यापक रूप से उड़ानों का संचालन बाधित हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा और भविष्य में ऐसे व्यवधान को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *