मातंगी रबर का आईपीओ 01 दिसंबर को खुला, प्राइस बैंड 163-172 रुपये
नई दिल्ली, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। टायर एवं रबर उत्पाद निर्मात्री मातंगी रबर लिमिटेड ने 125.16 करोड़ रुपये का आईपीओ 01 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिये लॉन्च किया। निवेशक 03 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं, और 04 दिसंबर को शेयरों का अलॉटमेंट तथा 07 दिसंबर को सफल निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएँगे। 08 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मेनबोर्ड पर शेयर लिस्ट हो सकते हैं।
बोली लगाने के लिये प्राइस बैंड 163 से 172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 87 शेयर का है। रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम एक लॉट यानी 87 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिये 14,964 रुपये का निवेश आवश्यक है। इस आईपीओ में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 72,76,981 शेयर जारी हो रहे हैं, जिनमें 57,61,831 नए शेयर (फ्रेश इश्यू) और 15,15,150 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचे जा...
