सूरजपुर में शुरू हुआ कौशल दान अभियान, नागरिकों ने ज्ञान बाँटा
सूरजपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सूरजपुर जिले की स्थानीय प्रतिभाओं और अनुभवी नागरिकों के हुनर को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन ने कौशल दान अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का नेतृत्व कलेक्टर रेना जमील कर रहे हैं, और इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, तकनीक और कृषि जैसे विविध क्षेत्रों में दक्ष नागरिक स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को अनुभवी लोगों से सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है।
अभियान के तहत शिक्षण, संगीत, नृत्य, खेल, जिम एवं फिटनेस, कंप्यूटर, स्वास्थ्य, कला, तकनीकी कार्य, कृषि और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले नागरिक जुड़ सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपनी रुचि, उपलब्ध समय और विशेषज्ञता के अनुसार स्वेच्छा से दूसरों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे सकेंगे।...


