Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महाकुंभ

उज्जैन में मस्जिदों, शाही कब्रों और धार्मिक स्थलों का विध्वंस अवैध और असंवैधानिक: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

उज्जैन में मस्जिदों, शाही कब्रों और धार्मिक स्थलों का विध्वंस अवैध और असंवैधानिक: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

राष्ट्रीय
उज्जैन, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकुंभ के आयोजन के बहाने प्राचीन और ऐतिहासिक शाही मकबरे, कलंदरी मस्जिद, एक दर्जन से अधिक मस्जिदों, मंदिरों और अन्य धार्मिक सम्पत्तियों के विध्वंस की कड़ी निंदा की है। बोर्ड ने इस कार्य को अवैध, अन्यायपूर्ण और भारत के संविधान के मूल सिद्धांतों के विपरीत बताया। बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने बताया कि 2028 में महाकुंभ के व्यवस्थाओं के नाम पर ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और प्राचीन इमारतों को ध्वस्त करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को सुबह करीब 5 बजे रेलवे प्रशासन ने भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में माधवनगर रेलवे स्टेशन के बाहर शाही मकबरे, कलंदरी मस्जिद, एक दर्जन से अधिक धर्मस्थलों और अन्य सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाया। यह कार...