भोपाल में इज्तिमा का आयोजन 4 से 7 दिसम्बर तक, संभागायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा
भोपाल, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. निशांत खरे ने मंदसौर जिला के गांधी सागर में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार, ऊर्जा, शिक्षा और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। मंदसौर सहित पूरे पश्चिमी मध्य प्रदेश और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों को इन निर्णयों का व्यापक लाभ मिलेगा।
डॉ. खरे ने कहा कि गांधी सागर में कैबिनेट बैठक आयोजित करना केवल प्रशासनिक गतिविधि को किसी दूसरे स्थान पर ले जाना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाने की दूरदर्शी पहल है। मुख्यमंत्री...
