Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भनवारटंक

घने कोहरे में भी सुरक्षित होगा रेल सफर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 3657 फॉग सेफ डिवाइस किए उपलब्ध

घने कोहरे में भी सुरक्षित होगा रेल सफर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 3657 फॉग सेफ डिवाइस किए उपलब्ध

छत्तीसगढ़, राज्य
बिलासपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे से उत्पन्न होने वाली रेल परिचालन चुनौतियों का समाधान करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष कदम उठाए हैं। इस पहल के तहत रेलवे के तीनों मंडलों में कुल 3657 फॉग सेफ डिवाइस स्थापित किए गये हैं। ये सभी उपकरण जीपीएस‑आधारित आधुनिक नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित हैं, जो लोको पायलटों को कोहरे के दौरान सिग्नल, रेलवे स्टेशन, लेवल क्रॉसिंग गेट तथा अन्य प्रमुख स्थलों की सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नेटवर्क मैदानी इलाकों के साथ‑साथ घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजरता है। विशेषकर खोंगसरा एवं भनवारटंक के आसपास के रेलखंडों में सर्दियों के महीनों में कोहरा अक्सर ट्रेन परिचालन को कठिन बना देता है। ऐसे परिदृश्य में फॉग सेफ डिवाइस लोको पायलटों को मार्ग की पूर्व सू...