Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बुद्धि प्रसाद नौटियाल

उत्तरकाशी में सात दिवसीय पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

उत्तरकाशी में सात दिवसीय पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

राष्ट्रीय
उत्तरकाशी, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तरकाशी में बुधवार से सात दिवसीय पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आरम्भ होने जा रहा है। यह महायज्ञ रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहाँ विश्व कल्याण की कामना के साथ एक लाख 60 हजार आहुतियां अर्पित की जाएंगी। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पांच कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा, साथ ही बद्री गाय का पूजन, गंगा पूजन और नियमित गंगा आरती भी आयोजित की जाएगी। मंगलवार को हनुमान मंदिर में पत्रकारों से संवाद में समिति के अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद नौटियाल ने बताया कि यह प्रथम बार उत्तरकाशी में इस प्रकार का पंचकुंडीय महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश एवं विश्व कल्याण है। महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को गंगा एवं यमुना घाटी की 108 देव डोलियों, ढोल-दमाऊ और देवी-देवताओं के निशानों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा से होगा, ...