नितिन गडकरी ने सूक्ष्म उद्यमियों को जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया
नई दिल्ली, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 समारोह में रोजगार सृजन और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सूक्ष्म उद्यमियों को सम्मानित किया। इस वर्ष कुल 14 उद्यमियों को चयनित किया गया, जिनमें पाँच महिलाएँ थीं। समारोह में उद्यमिता से जुड़े चार उद्यमियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह का आयोजन भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) ने किया और विशेष अतिथि के रूप में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य विजय चिंताकायाला तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव उपस्थित रहे। बीवाईएसटी के अनुसार, जेआरडी टाटा पुरस्कार की शुरुआत 1995 में संस्थापक अध्यक्ष भारत रत्न जेआरडी टाटा के सम्मान में हुई थी, जिसका उद्देश्य पहले पीढ़ी के उद...
