सहायक आचार्य परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले पर हाई कोर्ट ने बीआईटी मेसरा से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
रांची, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। प्रारम्भिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अपनाए गए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को चुनौती देने वाले 103 याचिकाओं पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा को 6 अगस्त 2026 के अदालत के आदेश के अनुसार आठ बिंदुओं पर पूरक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स, शुभम मिश्रा, शेखर प्रसाद गुप्ता सहित कई वकीलों ने पक्ष रखा।
पिछली सुनवाई के दौरान बीआईटी मेसरा की समिति ने नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले संबंधी सीलबंद रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की थी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कहा कि बीआईटी मेसरा की रिपोर्ट सटीक है और उसमें कोई त्रुटि या विसंगति नहीं पाई गई। हालांकि, याचिकाकर्ताओं न...
