Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बाबुल हुसैन

भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध
सिलीगुड़ी, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मालदा जिले के कालियाचक गाँव के निवासी बाबुल हुसैन को पुलिस ने बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर ले जाने की कोशिश में रोककर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हुसैन ने मालदा से बस द्वारा तीन पैकेटों में कुल 268 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर बागडोगरा में उसकी आपूर्ति करने की योजना बनायी थी। गुप्त सूचना प्राप्त होने पर, स्थानीय पुलिस ने इस सूचना के आधार पर हुसैन की गतिविधियों पर नजर रखी। मंगलवार की देर रात, हुसैन जब बास के माध्यम से बागडोगरा की ओर बढ़ रहा था, तो वह मुनि मोड़ पर बस से उतरते ही पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन पैकेट, जिनमें कुल 268 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुए। पुलिस ने हुसैन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया। बुधवार को उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी ने कहा...