Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बलंगी धान उपार्जन केंद्र

कलेक्टर ने अंतरराज्यीय बैरियर का किया निरीक्षण, बलंगी धान खरीद केंद्र में देखी व्यवस्थाएँ

कलेक्टर ने अंतरराज्यीय बैरियर का किया निरीक्षण, बलंगी धान खरीद केंद्र में देखी व्यवस्थाएँ

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बुधवार को बलंगी-तुगवां अंतरराज्यीय बैरियर का निरीक्षण किया ताकि धान खरीद के दौरान पारदर्शिता बनी रहे और दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी निभाने और संदिग्ध वाहनों की सघन जाँच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि “दूसरे राज्यों से अवैध रूप से लाया जाने वाला धान किसी भी स्थिति में जिले के उपार्जन केंद्रों तक नहीं पहुंचना चाहिए।” इसके लिए बैरियर से गुजरने वाले सभी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके पश्चात, कलेक्टर ने बलंगी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया और खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने धान की गुणवत्ता जांच के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्द...