Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बर्बरीक ग्रुप

छत्तीसगढ़ के पाँच जिलों में आयकर विभाग ने बड़े कारोबारियों पर एक साथ छापेमारी की

छत्तीसगढ़ के पाँच जिलों में आयकर विभाग ने बड़े कारोबारियों पर एक साथ छापेमारी की

राष्ट्रीय
रायपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख जिलों—रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और जांजगीर-चांपा—में एक साथ कई बड़े कारोबारियों के घरों और दफ़्तरों पर छापे मारे। यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रायपुर, नागपुर और भोपाल से आई आयकर विभाग की टीमें सरिया (स्टील), कोयला और कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े बर्बरीक ग्रुप के संचालक श्रवण अग्रवाल और उनके अन्य साझेदारों के घर‑दफ़्तर में दस्तावेज़ों की तलाशी ले रही हैं। साथ ही, रायगढ़ इस्पात समूह से जुड़े ठिकानों पर भी जांच शुरू कर दी गई है। रायपुर में रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह क्षेत्रों में भी छापे की सूचना मिली है। चंदखुरी स्थित बहनाकाड़ी गांव के एक फ़ैक्टरी में दबिश की गई और तेलीबांधा रिंग रोड‑1 में स्थित पीआरए ग्रुप के कार्यालय में भी छापामारी ...