पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा भी पुरस्कार के लिए चयनित
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी कार्यान्वयन और शहरी पथ‑विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य को PM स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 के लिए चुना है, साथ ही बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा नगरीय निकायों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव ईशा कालिया ने 16 नवंबर को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को एक पत्र द्वारा चयन की सूचना दी। इस पत्र में मंत्रालय ने योजना के सफल कार्यान्वयन में राज्य सरकार और नगरीय निकायों की भूमिका की प्रशंसा की, इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया और इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने का इरादा जताया।
पुरस्कार वितरण समारोह ...
