Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: फैजान अहमद

₹5,000 का इनाम: मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपित फैज खान पर पुरस्कार घोषणा

₹5,000 का इनाम: मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपित फैज खान पर पुरस्कार घोषणा

अपराध
हिन्दी रायगढ़, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपित फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा एक सार्वजनिक उद्घोषणा जारी की गई है। इस उद्घोषणा में बताया गया है कि फैज खान उर्फ फैजान अहमद, पिता मुस्ताक खान, आयु 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ के संबंध में सूचना देने या उनकी गिरफ्तारी में पुलिस को मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। मारपीट के अपराध के तहत, आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद व एक अन्य आरोपित के विरुद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है तथा विवेचना में लिया गया है।...