Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: फजलगंज

कानपुर में 6 करोड़ की एमडी बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के तीन तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में 6 करोड़ की एमडी बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के तीन तस्कर गिरफ्तार

अपराध
कानपुर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का खुलासा हुआ। फजलगंज पुलिस और सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने मिलकर तीन तस्करों को पकड़ा और कुल 600 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के लिए काम करते थे। गिरोह का संचालन खय्यामुद्दीन उर्फ खय्याम करता है, जिसके विदेशों में सक्रिय बड़े ड्रग तस्करों से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। जांच में पता चला कि उरई (जालौन) में स्थित ड्रग फ़ैक्ट्री से तैयार माल बाबूपुरवा निवासी सिंडिकेट के सदस्यों के माध्यम से हासिल किया जाता था और फिर मुंबई, लखनऊ, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव और आगरा जैसे शह...