समुद्री जल को सौर ऊर्जा से मीठा पानी व ठंडी हवा में बदला, भारतीय वैज्ञानिकों ने दोहरी समाधान निकाला
नई दिल्ली, 18 नवंबर (हि.स.)। समुद्र के खारे पानी को पीने योग्य मीठे जल में बदलने के साथ‑साथ गर्मी‑भरे मौसम में ठंडी हवा प्रदान करने वाली नई सौर‑संचालित प्रणाली का विकास बीआईटीएस पिलानी के शोध दल ने किया है। इस एकीकृत तकनीक से तटीय गांव, द्वीपसमूह और दूरस्थ क्षेत्रों में जल‑संकट तथा उच्च तापमान दोनों की समस्या का समाधान संभव हो जाएगा। प्रयोगशाला परीक्षण में इस उपकरण ने अधिकतम 12.4 लीटर प्रति घंटे मीठा पानी उत्पन्न किया और साथ‑साथ 6.57 किलोवाट तक शीतलन क्षमता प्रदर्शित की। इस नवाचार को भारतीय पेटेंट भी प्राप्त हो चुका है।
सामान्य तौर पर समुद्री जल शुद्धिकरण के लिए विलवणीकरण संयंत्र और ठंडक के लिए एयर‑कंडीशनिंग या अन्य शीतलन यंत्र अलग‑अलग चलाए जाते हैं, जिनमें अलग‑अलग ऊर्जा खर्च होता है। बीआईटीएस पिलानी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर संदीप एस. देशमुख ने बताया, “हमारा लक्ष्य ऐसी ...
