Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रदीप कुमार

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित देवेन्द्र पर गोली, गिरफ्तार

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित देवेन्द्र पर गोली, गिरफ्तार

अपराध
फिरोजाबाद, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना एका पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि थाना एका क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप में अभियुक्त देवेन्द्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान देवेन्द्र के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हुआ और उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि थाना एका क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिंहपुर उडेसर में 15 नवंबर को प्रदीप कुमार की उसी गाँव के अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र गंगा सिंह ने अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर जमीनी राजीनामे में पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस कांड में देवेन्द्र व अन्य 12 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि थाना प्रभारी एका राजेश कुमार पाण्डेय और उनकी पुलिस टीम सोमवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली ...