Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पुष्पेंद्र सिंह

आज से डाकघर करेंगे आईएमएस प्लेटफ़ॉर्म पर काम, ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक डिजिटल व्यवस्था

आज से डाकघर करेंगे आईएमएस प्लेटफ़ॉर्म पर काम, ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक डिजिटल व्यवस्था

मध्य प्रदेश, राज्य
रीवा, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय डाक विभाग ने अपने बीमा सेवाओं में एक बड़े तकनीकी परिवर्तन की घोषणा की है। देश भर में आज, 25 नवंबर से, इंश्योरेंस मैनेजमेंट सिस्टम (आईएमएस) का पैन‑इंडिया रोलआउट शुरू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत सभी सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर सहित मध्य प्रदेश के प्रधान डाकघरों और देश के एक डेढ़ लाख से अधिक उप डाकघर एवं शाखा डाकघर नए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर काम करना शुरू करेंगे। डाक अधीक्षक पुश्पेंद्र सिंह ने बताया, “आईएमएस लागू होने से डाक विभाग की बीमा सेवाओं के संचालन में तकनीकी आधुनिकीकरण को नई गति मिलेगी। यह पहल हमारे कार्यप्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल बनाने और बीमा संबंधी सेवाओं के प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने हेतु डाकघरों में तैयारियों को तेज़ किया जा रहा ह...