कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में 38.90 लाख श्रद्धालुओं का गंगा स्नान
हरिद्वार, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को उत्तराखंड में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश और प्रदेश के अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार में ही मंगलवार शाम तक 38 लाख 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड समेत सभी प्रमुख घाटों पर पहुंचे। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा।
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे तक 38 लाख 90 हजार श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान‑पुण्य किया और मंदिरों में पूजा‑अर्चना की। स्नान के बाद घाटों पर दीपदान की परंप...
