Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पी हरीश

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने यूक्रेन युद्ध समाप्ति की मांग की

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने यूक्रेन युद्ध समाप्ति की मांग की

अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि यूक्रेन युद्ध का तुरंत अंत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब यह युद्ध पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। पी हरीश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को उद्धृत करते हुए कहा कि दुनिया को “कभी न खत्म होने वाले युद्ध” की बजाय “युद्ध के अंत” की दिशा में बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और काला सागर क्षेत्र मिलकर विश्व के लगभग 20 % अनाज का उत्पादन करते हैं, जबकि रूस और यूक्रेन वैश्विक गेहूँ, मक्का और जौ निर्यात में लगभग 25 % हिस्सेदारी रखते हैं। युद्ध के चलते खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट तेज़ हो गया है, जिससे ग्लोबल साउथ के विकासशील देशों को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पी हरीश ने 1943 के बंगाल अकाल का उल्लेख किया, जिसमें 30 लाख...