Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पीथमपुर

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दूर तक फैला काले धुएं का गुबार

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दूर तक फैला काले धुएं का गुबार

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर इंदौर-अहमदाबाद हाईवे (धार रोड) पर बेटमा गुरुद्वारे के पास, मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में रबर, प्लास्टिक और अन्य औद्योगिक कबाड़ रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों के साथ उठते काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे आस-पास के क्षेत्र के लोगों को श्वसन में असुविधा महसूस हुई। गोदाम के आसपास रहवासी बस्ती होने के कारण आग फैलने की आशंका से बेटमा पुलिस और दमकल को तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग की गंभीरता को देखते हुए पीथमपुर से भी दमकल की अतिरिक्त गाड़ियाँ बुला ली गईं। रबर-प्लास्टिक के कबाड़ ने आग की भयावहता को बढ...