Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ

लाहौर में पुलिस ने पीटीआई के तीन नेताओं को हाई कोर्ट से बाहर निकलते ही गिरफ्तार किया

लाहौर में पुलिस ने पीटीआई के तीन नेताओं को हाई कोर्ट से बाहर निकलते ही गिरफ्तार किया

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद (पाकिस्तान), 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कई साल से रावलपिंडी की जेल में बंद अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता तैमूर सलीम झागरा, कामरान बंगश और इरफान सलीम को मंगलवार को पेशावर उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर पुलिस ने पकड़ लिया। यह कार्रवाई रेडियो पाकिस्तान पर 9 मई 2023 को हुए हमले के संदर्भ में की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के समय हाई कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) फरहान खान अपनी टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि तीनों नेता रेडियो पाकिस्तान हमले के मामले में आतंकवादरोधी अदालत की जमानत याचिकाओं के खारिज होने के बाद अंतरिम जमानत की मांग करने हाई कोर्ट पहुँचे थे। उन्हें हाई कोर्ट के बार रूम में बैठते देखा गया, जहाँ अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत की याचिकाओं को मंजूरी दे दी थी। पंज...