जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्राम पंचायतों को पेयजल योजनाओं का संचालन व रखरखाव सौंपा गया
नई दिल्ली, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन‑रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी जाएगी। इसके लिये पंचायत प्रतिनिधियों तथा जल एवं स्वच्छता समितियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। यदि पेयजल ढाँचे में कोई बड़ी मरम्मत या तकनीकी खराबी उत्पन्न होती है, तो संबंधित विभाग तुरंत ग्राम पंचायतों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 13 व 14 नवंबर को जल जीवन मिशन 2.0 का पहला क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। द्वितीय दिवस पर विभाग के सचिव अशोक केके मीणा एवं पाँच वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अलग‑अलग दलों ने पाँच गांवों में जल आपूर्ति ढाँचों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पाँच स्थानों में जल अर्पण दिवस मनाया गया और पेयजल योजनाओं का ढांचा आधिकारिक...
