रायपुर में ओडिशा के आरोपित सहित दो गिरफ्तार, 2.522 किलोग्राम गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
रायपुर, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए ओडिशा के एक अंतरराज्यीय आरोपित सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारियों के साथ ही 2.522 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.66 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित जेपी गार्डन के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके थैले से गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधाकांत राणा (56), निवासी बालांग...
