कोरिया-भारत ब्रिज 2026 का शुभारंभ: बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच नई संभावनाएँ
सियोल, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के मागोक में स्थित एलजी साइंस पार्क की आईएससी बिल्डिंग के छठे तल पर बनाए गए विजन हॉल में मंगलवार को कोरिया-भारत ब्रिज 2026 का उद्घाटन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में पीएचडीचैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) बिहार के अध्यक्ष तथा चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना (सीआईएमपी) के सीएओ कुमोद कुमार ने अपनी भाषण में कहा कि यह पहल ज्ञान के आदान‑प्रदान, तकनीकी सहयोग और संस्थागत साझेदारी के माध्यम से बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
कुमोद कुमार ने बताया कि बिहार में सतत शहरी विकास, औद्योगिक विकास, शिक्षा और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं और उन्नत प्रौद्योगिकी, स्मार्ट अवसंरचना, विनिर्माण तथा डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्रों में दक्षिण कोरिया की उपलब्धियां सहयोग के अनेक अवसर प्रस्तुत करती ह...
