नितिन नवीन ने जालंधर से ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी
जालंधर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नितिन नवीन ने बुधवार को जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित है और सात राज्यों के 47 शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी की शिक्षाएँ, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
यात्रा की शुरुआत से पहले नवीन ने पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुँच कर डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने भगवान वाल्मीकि, श्री गुरु रविदास और महान गुरु साहिबानों के समक्ष नतमस्तक होकर संगत का अभिवादन किया। जालंधर‑पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गाँव रायपुर‑रसूलपुर में आयोजित विशाल धार्मिक सभा में पहुँचने से पहले उन्होंने संतों‑महापुरुषों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण क...
