बांग्लादेश के अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी नूरुल इस्लाम नाहिद को ढाका में पुलिस ने गिरफ्तार किया
ढाका, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने दिसंबर में स्वदेश वापसी की घोषणा के बाद राजनीतिक टकराव तेज़ी से बढ़ रहा है। हसीना के गृह जनपद गोपालगंज में हिंसा के शोले उठने के बाद, आज तड़के राजधानी ढाका में उनके करीबी और पूर्व शिक्षामंत्री नूरुल इस्लाम नाहिद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नाहिद, जो सिलहट‑6 के पूर्व सांसद और अवामी लीग के वरिष्ठ नेता हैं, अब इस गिरफ्तारी के केंद्र में हैं। अवामी लीग पर सालभर से प्रतिबंध लगा हुआ है और इसकी प्रमुख नेता पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं। बांग्लादेश की अदालत ने हसीना की गैर मौजूदगी में उन्हें मौत की सजा सुनाई है।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की सलाहकार परिषद के सदस्य नूरुल इस्लाम नाहिद को गुरुवार तड़के राजधानी के उत्तरा इलाके में स्थित एक घर से पुलिस ने हिरासत में लिया। ...
