Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नालगोंडा

किसान सभा का 36 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15‑18 नवम्बर नालगोंडा में शुरू

किसान सभा का 36 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15‑18 नवम्बर नालगोंडा में शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अखिल भारतीय किसान सभा का 36 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15‑18 नवंबर तक तेलंगाना के नालगोंडा में आयोजित किया जाएगा। इस मंच में देश भर से चुने गये लगभग 800 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत झा, दीपक साहू, दामोदर श्याम के साथ-साथ विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ किसान सभा के राज्य सम्मेलन से निर्वाचित 10 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। प्रशांत झा ने बताया कि वर्तमान में किसान सभा के पास 1.59 करोड़ सदस्य हैं, जिससे यह देश का सबसे बड़ा किसान संगठनों में गिना जाता है। यह संस्था 27 राज्यों के 36,763 गाँवों में कार्यरत 62,597 प्राथमिक इकाइयों के माध्यम से किसानों को जोड़ती है। किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का प्रमुख घटक है और राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त किसान आंदोलन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सम्मेलन में पिछले चार वर्षों में कॉर्पोर...