Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नारायणगढ़ रेलवे स्टेशन

नारायणगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15.541 किग्रा गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नारायणगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15.541 किग्रा गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अपराध
खड़गपुर, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। खड़गपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को नारायणगढ़ रेलवे स्टेशन से 15.541 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाफिजुल मंडल (33 वर्ष) के रूप में हुई, जो उत्तर 24 परगना जिले के सुरूपनगर थाना अंतर्गत अमुदिया गांव का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 9:15 बजे खड़गपुर जीआरपी के जवानों ने नारायणगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक नियमित जाँच के दौरान हाफिजुल मंडल को रोका। वह सोरो से सुरूपनगर की ओर यात्रा कर रहा था। संदिग्ध होने पर राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में उसकी लगेज की तलाशी ली गई। तलाशी में दो बैगों से गांजा होने के संदेह वाले 15 पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 15.541 किलोग्राम निकाला गया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोपहर 12:35 बजे से 1:15 बजे के बीच बरामद गांजे को जब्त कर लिया। ...