Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नरैनी

बांदा में पुलिस अधिकारी ने बनवाया फर्जी अदालती आदेश, गिरफ्तार

बांदा में पुलिस अधिकारी ने बनवाया फर्जी अदालती आदेश, गिरफ्तार

अपराध
बांदा, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में एक अद्भुत मामला सामने आया है, जहाँ एक पुलिस अधिकारी ने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे से बचने के लिये न्यायालय का फर्जी दोषमुक्ति आदेश तैयार कर विभाग में प्रस्तुत किया। यह आदेश पूरी तरह से कूटरचित पाया गया और इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नरैनी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ओझा ने बताया कि वर्ष 2005 में थाना नरैनी में तत्कालीन आरक्षी भाईलाल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 21/05 के तहत धारा 452, 323, 504, 506, 325, 295, 120बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 12(2) के अंतर्गत दायर किया गया था। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र न्यायालय को भेजा गया था। जाँच के दौरान यह उजागर हुआ कि भाईलाल ने स्वयं बनवाया हुआ “दोषमुक्ति आदेश” विभाग को प्रदान किया, जिससे वह खुद को दोषमुक्त साबित कर सके। विभागीय जांच में आदेश की...