इंदौर में मानव तस्करी के खिलाफ नारीवादी न्याय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर दो दिवसीय सम्मेलन आज आयोजित
उज्जैन, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में विराजित देवी‑देवताओं का पूजन किया गया, इसके पश्चात पुजारियों ने महाकाल को जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर तथा फलों के रस से बना पंचामृत अर्पित किया। प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया।
इसके बाद बाबा महाकाल को रजत ॐ, बिल्वपत्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल सजाए गए, साथ ही डमरू, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला भी धारण कराई गई। सुगंधित पुष्पों की मालाओं से भी भगवान का अलंकरण किया गया।
भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय की पूजा के बाद बाबा महाकाल को फल‑मिष्ठान का भोग लगाया गया। कपूर आरती एवं ...
