Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धावड़िया बैराज परियोजना

रतलाम मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन कराया

रतलाम मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन कराया

मध्य प्रदेश, राज्य
रतलाम, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को रतलाम जिले में तीन तालाबों और दो बैराजों का वर्चुअल भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम रतलाम ग्रामीण के मोहनपाड़ा, कुआंजाघर और नागारुंडी तालाबों के साथ-साथ सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बोरपाड़ा और धावड़िया बैराजों के लिए सादेडा ग्राम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि नागारूंडी तालाब परियोजना का कुल लागत 14 करोड़ 70 लाख 99 हजार रुपये है, जिससे लगभग 547 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा होगी और ईसरथूनी एवं जामथुन गांवों के 580 कृषक लाभान्वित होंगे। कुआझागर तालाब परियोजना की लागत 8 करोड़ 82 लाख रुपये है, जो 330 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र को कवर करेगी और कुआझागर, कलमोड़ा और उण्डवा गांवों के 480 कृषक को लाभ पहुंचाएगी। मोहनपाड़ा तालाब परियोजना का निवेश 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार रुपए है, जिससे 116 हेक...