जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस
भोपाल, 24 नवम्बर (हि.स.) । जनगणना-2027 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य के द्वितीय चरण के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन की तैयारियों के संबंध में बुधवार, 25 नवंबर को राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। कांफ्रेंस का आयोजन प्रातः 10:30 बजे र.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में होगा।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने मंगलवार को बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 10 जनवरी 2027 से स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके पश्चात 25 जनवरी 2027 से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण में जनगणना की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने तथा मैदानी स्तर पर कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रा...
