Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दुबग्गा

लखनऊ में 2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद, दो गिरफ्तार

लखनऊ में 2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद, दो गिरफ्तार

अपराध
लखनऊ, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने दुबग्गा क्षेत्र के ग्राम मोहारी (जेहटा) में प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन के निर्माण, भंडारण और बिक्री को रोकने के लिये बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 2.05 करोड़ रुपये मूल्य की ऑक्सीटोसिन बरामद की गई और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। जांच के अनुसार, दो व्यक्तियों ने इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ऑक्सीटोसिन का निर्माण और आपूर्ति करने की योजना बनाई थी। सूचना प्राप्त होते ही एफएसडीए और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक सुनसान आवासीय मकान पर छापा मारा। मकान के पीछे एक पिकअप वाहन खड़ा मिला, जहाँ दो लोग बोरियों को लोड कर रहे थे। लोहे के दरवाजे के पीछे एक कमरा मिला, जिसमें भरपूर बोरियों, बिखरी प्लास्टिक बोतलों और ऑक्सीटोसिन तैयार करने‑पैक करने का पूरा सेटअप था। छापे...