Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए और डीजीबी को खुले सीवर में दो बच्चों की मौत पर दोषी ठहराया

दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए और डीजीबी को खुले सीवर में दो बच्चों की मौत पर दोषी ठहराया

कानून
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2010 में पीतमपुरा के एक सार्वजनिक पार्क में दो बच्चों के खुले सीवर में गिरकर मारने की त्रासदी को देखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को संयुक्त रूप से दोषी पाया। जस्टिस जसमीत सिंह की सिंगल बेंच ने दोनों एजेंसियों को प्रत्येक पीड़ित परिवार को 11.01 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश दिया तथा यह भी निर्धारित किया कि 2016 में याचिका दायर होने की तिथि से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कमजोर आर्थिक स्थिति और दशकों तक चले मुकदमे को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में अलग से भुगतान करने का निर्देश दिया गया। सुनवाई के दौरान डीडीए ने यह दलील दी कि उस समय सीवर से जुड़ा निर्माण कार्य दिल्ली जल बोर्ड कर रहा था, पर न्यायालय ने इस तर्क क...