Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दिनेश गावड़े

नक्सलवाद खत्म, पर दिनेश गावड़े के परिवार की जद्दोजहद जारी

नक्सलवाद खत्म, पर दिनेश गावड़े के परिवार की जद्दोजहद जारी

विशेष समाचार
लाहेरी (गढचिरौली), 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद का असर खत्म होते ही शांति‑विकास का नया दौर आरंभ हुआ है। बंदूकों की गूंज थम गई है, परन्तु उन परिवारों का दुख अब तक समाप्त नहीं हुआ है जिनकी आमदनी वाले सदस्य नक्सली हिंसा का शिकार हुए। दिनेश गावड़े की हत्या तीन साल पहले हुई, फिर भी उनके परिवार की कठिनाइयाँ आज भी बनी हुई हैं। पेनगुंडा‑नेलगुंडा मार्ग पर 15 नवंबर 2023 की रात दिनेश गावड़े का शव मिला। नक्सलियों ने उसे पत्थरों से कुचल कर मार डाला और स्थल पर छोड़ी गई चिट्ठी में बताया गया कि वह पुलिस मुखबिर था, इसलिए उसकी हत्या की गयी। उस समय के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने स्पष्ट किया कि दिनेश पुलिस का मुखबिर नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखबिर का संदेह ही कारण नहीं, बल्कि उसकी विचारधारा से नक्सलियों को नाराज़गी थी। दिनेश भाजपा के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक सं...