जांजगीर‑चांपा में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 25 हाइवा रेत व चैन माउंटेन मशीन जब्त
जांजगीर‑चांपा, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने निर्णायक कदम उठाए हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम चांपा शशि चौधरी, तहसीलदार प्रशांत पटेल और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को हसदेव नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया।
संयुक्त टीम ने क्रमशः ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह और गोविंदा में विस्तृत जांच की। इस दौरान पूछेली, पिपरदा और बम्हनीडीह में अवैध रूप से भंडारित लगभग 25 हाइवा रेत बरामद कर जब्त की गई। इसी क्रम में पूछेली और पिपरदा में स्थित चैन माउंटेन मशीन की मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उक्त मशीन को भी जब्त कर लिया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है और इस तरह की किसी भी ...
